Government Girls College Rewa 2026 : कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. विभा श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
Government Girls College Rewa 2026 : रीवा शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय का त्रिदिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम-03 जुलाई 2026-शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रीवा में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए आयोजित त्रिदिवसीय दीक्षारंभ-प्रवेशोत्सव कार्यक्रम (01 से 03 जुलाई 2026) का आज तीसरे दिन भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा श्रीवास्तव रहीं। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रीवा के त्रिदिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट। जानें महाविद्यालय की गतिविधियाँ, सुविधाएं एवं छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां।
Inaugural Ceremony and Welcome Address-दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत भाषण
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या एवं नवप्रवेशी छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात् प्राचार्या डॉ. विभा श्रीवास्तव ने सभी छात्राओं, अतिथियों एवं वक्ताओं का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्राओं को नियमित महाविद्यालय आने और व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
Staff Introductions and Orientation-स्टाफ परिचय एवं अभिमुखीकरण
तत्पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकों, अतिथि विद्वानों, ग्रंथपाल एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों का छात्राओं से परिचय कराया गया। विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
Informative Sessions by Various Faculty Members-विभिन्न प्राध्यापकों द्वारा जानकारीपूर्ण सत्र
Red Cross and Red Ribbon Club-रेड क्रॉस एवं रेड रिबन क्लब
गृहविज्ञान की प्राध्यापिका डॉ. अर्चना गुप्ता ने रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस सोसायटी की महाविद्यालयीन इकाई के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिकाधिक संख्या में इन संस्थाओं की सदस्यता लें।
Importance of Yoga-योग का महत्व
इतिहास की प्राध्यापिका डॉ. सुधा सोनी ने छात्र-जीवन में योग के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न यौगिक क्रियाओं को व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित करते हुए उपस्थित छात्राओं एवं प्राध्यापकों से मेडिटेशन का अभ्यास भी करवाया।

Sports Facilities and NCC-खेल सुविधाएं एवं एनसीसी
महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी डॉ. शिल्पा शर्मा ने महाविद्यालय में उपलब्ध खेल सुविधाओं एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने एनसीसी के महत्व पर चर्चा की एवं छात्राओं को एनसीसी कैडेट बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
Discipline and Rules-अनुशासन एवं नियम
गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह ने छात्र-जीवन में अनुशासन के महत्व एवं महाविद्यालय में अनुशासित रहने के विभिन्न नियमों की जानकारी दी।
Hostel Facilities-छात्रावास सुविधाएं
वनस्पतिशास्त्र की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सोनू राही ने महाविद्यालय में छात्रावास की सुविधा एवं छात्रावास में प्रवेश लेने संबंधी नियमों/प्रक्रियाओं से छात्राओं को अवगत कराया।
Library and E-Library-पुस्तकालय एवं ई-पुस्तकालय
महाविद्यालय के ग्रंथपाल डॉ. सुरेश पाण्डेय ने महाविद्यालय के पुस्तकालय, वाचनालय तथा ई-ग्रंथालय आदि की विस्तृत जानकारी दी।
Career Guidance and Placement Cell-करियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल
वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. आर.पी. गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं प्लेसमेंट सेल की क्रिया-प्रक्रियाओं से छात्राओं को अवगत कराया।
Career Development and Employment-करियर एवं रोजगार
अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक डॉ. नितेश सिंह ने छात्र-जीवन में करियर एवं रोजगार के महत्व तथा स्वयं के विकास संबंधी विभिन्न टिप्स दिए।
Music and Cultural Activities-संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियां
संगीत विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. वनिता ध्रुवे ने संगीत विभाग की सांस्कृतिक गतिविधियों एवं युवा उत्सव संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ एक भजन भी सुनाया और बताया कि किस प्रकार संगीत मानव मस्तिष्क को शुद्ध करता है।
Personality Development and Positive Thinking-
व्यक्तित्व विकास एवं सकारात्मक सोच
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अमरजीत कुमार सिंह ने व्यक्तित्व विकास विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्र-जीवन में सकारात्मक सोच की महत्ता को विभिन्न उदाहरणों सहित समझाया।
Vote of Thanks and Conclusion-
धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन
तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम की सफलता हेतु डॉ. अमरजीत कुमार सिंह ने प्राचार्या, सभी शैक्षणिक/गैर-शैक्षणिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित तीनों दिन उपस्थित सभी छात्राओं के प्रति आभार प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. विभा श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
नमस्कार दोस्तों 🙏
मैं, अपनी वेबसाइट न्यूज़ background.in में देश दुनिया की खबरों सहित लोकल रीवा शासन प्रशासन की खबरों पर समीक्षात्मक पहलू खेल स्वास्थ्य शिक्षा फैशन 30 त्यौहार ज्योतिष वास्तु एवं समसामयिक विषयों, घटनाक्रम, एक्सक्लूसिव स्टोरी, इंटरव्यू व व्यंजन लिखती हूं।
साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के रोचक किस्से व सेलिब्रिटी के जीवन के अनछुए पहलुओं को भी लिखती हूं।
बिना किसी एक विषय को फोकस किए सब तरह की खबरें व रोचक विषय अपने पोर्टल पर लिखने का उद्देश्य है कि जब भी लोग मेरी वेबसाइट पर विजिट करें तो उन्हें भरपूर जानकारी एक ही स्थान पर मिल सके।