Ladli Bahnas to Become Self-Reliant, 1-Lakh Loan/ 33% Subsidy :विशेष बात यह की यह योजना पूर्णतः प्रस्तावित है हालांकि अभी योजना का औपचारिक ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है
Ladli Bahnas to Become Self-Reliant 1- Lakh Loan/ 33% Subsidy : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना गौ-पालन के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर हो सकती है नई पहल-मध्यप्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ की सफलता को आगे बढ़ाते हुए एक महत्वाकांक्षी कदम उठाने की तैयारी की है। इस बार सरकार का फोकस महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें पशुपालन के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। प्रस्तावित ‘गौपालन योजना’ (Goupalan Yojana) के तहत लाडली बहनाओं को गाय खरीदने के लिए 1 लाख रुपये तक का बैंक लोन और 33% तक की सरकारी सब्सिडी दिए जाने का प्रस्ताव है। यह योजना पूरी तरह से ऐच्छिक (वैकल्पिक) है, जिससे यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी महिला पर गाय पालने का कोई दबाव न हो। यह केवल उन महिलाओं के लिए एक अतिरिक्त विकल्प होगा, जो घर बैठे डेयरी व्यवसाय के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ाना चाहती हैं। इस लेख में हम इस योजना के मुख्य बिंदुओं, लाभों और पात्रता मानदंडों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।”मध्यप्रदेश की लाडली बहनाओं के लिए गौपालन योजना के तहत- 1 लाख लोन, 33% सब्सिडी और बैंक गारंटी। जानें पूरी डिटेल, पात्रता और लाभ”
जाने कैसे मिलेगा गाय खरीदने के लिए लोन
Loan for Purchasing Cows
पात्र लाडली बहनाओं को पशुपालन विभाग के माध्यम से गाय खरीदने हेतु लगभग 1 लाख रुपये तक का बैंक लोन दिया जाएगा-Eligible women will receive a bank loan of up to ₹1 lakh through the Animal Husbandry Department for purchasing cows.
जानिए सब्सिडी पाने का क्या है का प्रावधान
Subsidy Provisions
एससी/एसटी वर्ग की महिलाओं को 33% तक और ओबीसी/सामान्य वर्ग की महिलाओं को 25% तक की सब्सिडी मिल सकती है-SC/ST women will get up to 33% subsidy, while OBC/General category women will receive up to 25% subsidy.
लोन के लिए बैंक देगा गारंटी
Bank Guarantee
इस लोन के लिए राज्य सरकार स्वयं बैंक गारंटर बनेगी, जिससे महिलाओं को ऋण प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी-The state government will act as the bank guarantor for this loan, ensuring hassle-free credit access for women.
जोर-जबरदस्ती नहीं योजना की ऐच्छिक प्रकृति
Voluntary Nature
योजना पूर्णत- वैकल्पिक है-किसी भी लाडली बहना पर गाय पालने का कोई दबाव नहीं होगा।-The scheme is completely optional-no woman will be forced to take up cow rearing.

योजना के लाभ व उद्देश्य -Benefits of the Scheme
- योजना का उद्देश्य आर्थिक सशक्तिकरण- डेयरी व्यवसाय से नियमित आय का सृजन होगा, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा- गौपालन से दूध, घी, पनीर आदि उत्पादों का उत्पादन बढ़ेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
- सरकारी सहायत- सब्सिडी और बैंक गारंटी जैसी सुविधाओं से महिलाओं पर आर्थिक बोझ कम होगा।
- स्वरोजगार का अवसर- घर बैठे महिलाएं इस व्यवसाय को शुरू कर सकती हैं, जिससे उन्हें बाहर नौकरी करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
जानिए एसके लिए पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया
Eligibility and Application Process
विशेष बात यह की यह योजना पूर्णतः प्रस्तावित है हालांकि अभी योजना का औपचारिक ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, लेकिन संभावित मानदंड इस प्रकार हो सकते हैं-
- पात्रता- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाएं।
- आवेदन- पशुपालन विभाग या संबंधित बैंक शाखाओं के माध्यम से ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन की सुविधा दी जाएगी।
- दस्तावेज़- आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि।