Lucknow Coaching Centre Fire 2026 : लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में भीषण आग,15 की मौत
Lucknow Coaching Centre Fire 2026 : लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 की मौत घटनास्थल का निरीक्षण योगी, अखिलेश ने जताई संवेदना : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। अलीगंज इलाके में एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की जान चली गई। इनमें अधिकतर मासूम छात्र थे, जो अपने सपनों को पंख लगाने कोचिंग सेंटर आए थे। मृतकों में 3 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में एक कार्यक्रम रद्द करके तुरंत लखनऊ लौटे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर मौजूद रहे। सीएम ने हादसे के बारे में गहन जानकारी ली और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने घटना में मारे गए बच्चों के परिजनों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “लखनऊ में हुई अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।”लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 लोगों की मौत। CM योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, अखिलेश यादव ने संवेदना जताई। जानें पूरी अपडेट।
अखिलेश यादव ने जताई संवेदना Akhilesh Yadav Expressed Condolences
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ‘X’ पर लिखा, “लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।”अखिलेश ने आगे कहा कि सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे और इस घटना के कारणों की ईमानदारी से जांच हो, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।
छात्र की दर्दनाक कॉल Student’s Heartbreaking Call
आग में फंसे एक छात्र ने अपने पिता को फोन करके मदद की गुहार लगाई, जिसकी दास्तां किसी का भी दिल पिघला दे। छात्र ने रोते हुए कहा, “पापा, बिल्डिंग में आग लग गई है। पापा, मुझे बचा लीजिए, अब मैं बच नहीं पाऊंगा। आग पूरी बिल्डिंग में फैल चुकी है। हम लोगों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया है। यहां भी धुआं भर रहा है, बहुत घुटन हो रही है।” इसके बाद फोन कट गया।
आग कहाँ से लगी-जानिए कैसे हुआ हादसा – How Did the Accident Happen-Where Did the Fire Start ?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत बिल्डिंग के एयर कंडीशनिंग (AC) डक्ट से हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहर लगे बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट के कारण भयंकर चिंगारियां निकलीं, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पूरी तीन मंजिला इमारत आग की चपेट में आ गई।

इमारत में क्या-क्या था -What Was in the Building ?
इस इमारत के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक था, जबकि दूसरे फ्लोर पर ‘लर्निंग स्पेस’ नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और ‘हेड हॉपर स्टूडियो’ चलता था, जहाँ 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता था।
बड़ी कार्रवाई SIT गठित, 4 अधिकारी निलंबित – SIT Formed, 4 Officers Suspended
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। SIT को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, लापरवाही बरतने के आरोप में चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।
4 गिरफ्तार, बिल्डिंग सील – 4 Arrested, Building Sealed
पुलिस ने बिल्डिंग के मालिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इमारत को सील कर दिया गया है और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने विध्वंस नोटिस जारी किया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इमारत को आवासीय उपयोग के लिए मंजूरी मिली थी, लेकिन इसका इस्तेमाल व्यावसायिक रूप से किया जा रहा था।
KGMU की रिपोर्ट – KGMU Report
लखनऊ के KGMU ट्रॉमा सेंटर की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अमिया अग्रवाल ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 21-22 बच्चों को लाया गया, जिनमें से 5 घायल हैं। इमारत से कूदने वाले दो बच्चों की पीठ में चोट आई है, जिनका इलाज चल रहा है।